शुक्रवार, 18 जून 2010

ज़रा हटके

नवाबों जैसे ठाठ-बाट कुत्तों की
क्या किस्मत लेकर पैदा हुए हैं ये तीन कुत्ते! इनकी मालकिन इनके लिए 11.3 मिलियन डालर [52.2 करोड़ रुपये] की संपत्ति छोड़कर गई है। इसमें 8.3 मिलियन डालर [38.3 करोड़ रुपये] का मियामी में समुद्र किनारे एक घर और तीन मिलियन डालर [13.8 करोड़ रुपये] का एक ट्रस्ट शामिल है। कुत्तों की मालकिन का नाम है गेल पोसनर। यह अमेरिका के नामी व्यापारी विक्टर पोसनर की बेटी थीं। मार्च में 67 साल की उम्र में कैंसर से उनकी मौत हो गई। लेकिन अब उनकी विरासत तीन कुत्ते संभाल रहे हैं।

गेल का पूरा स्टाफ दिन भर कुत्तों की खिदमत में लगा रहता है। इन तीन कुत्तों या यूं कहें तीन नवाबों के नाम हैं कोंचिटा, मारिया और लूसिया। तीनों हर हफ्ते स्पा का आनंद उठाते हैं। इनमें से गेल का पसंदीदा कुत्ता तो दस हजार पौंड [करीब सात लाख रुपये] का नेकलेस पहने रहता है। वहीं गेल का इकलौता बेटा ब्रेट कार कुत्तों के ठाठ-बाट देखकर अपनी किस्मत पर रोता है। ब्रेट को अपनी मां की संपत्ति में से केवल छह लाख पौंड ही [4.1 करोड़ रुपये] मिले हैं। बे्रट का कहना है कि उसकी मां के आखिरी दिनों में उनके स्टाफ ने उनका ब्रेनवाश कर दिया था। ब्रेट फ्लोरिडा की अदालत में अपनी मां की वसीयत के खिलाफ मुकदमा लड़ रहा है। उसका दावा है कि उसकी मां की पूरी संपत्ति पर केवल उसका हक है। पेशे से फिल्मकार बे्रट ने कहा है कि उसकी मां के स्टाफ ने उन्हें नशे की दवाएं देकर कुत्तों के नाम सारी वसीयत लिखवा ली थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें